जन्म लेने वाले 5 नवजात शिशु

 पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में  ताहेर बेगम नाम की एक महिला  ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया। बताते चले जावेद आलम बिहार के ठाकुरगंज इलाके का रहने वाला है. उनकी पत्नी ताहेर बेगम हैं। जावेद काम के सिलसिले में  दूसरे राज्य में  रहता है। पहले दो महीने के बाद डॉ. फरजाना नूरी ने अल्ट्रासोनोग्राफी के जरिए गर्भवती महिला को बताया कि वह पांच बच्चों की मां बनने वाली है। इसके बाद डॉ. फरजान नूरी ने डॉक्टर की सलाह पर गर्भवती मां को हिम्मत देना शुरू किया। गर्भवती महिला ताहेर बेगम को रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा के बाद इस्लामपुर के आमबगान इलाके में रेजा केयर नामक एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया । कुछ ही समय में उसने प्राकृतिक रूप से पांच बच्चियों को जन्म दिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जन्म के बाद पांचों बच्चे और बच्चे की मां स्वस्थ हैं।