रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले के आरोपी अदबुल मथिन ताहा और मुसाविर हुसैन शाज़ेब कोलकाता में गिरफ्तार  कोलकाता : रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले के आरोपी अदबुल मथिन ताहा और मुसाविर हुसैन शाज़ेब कोलकाता से सटे इलाकों में छिपे हुए थे, जिन्हें एनआईए और पश्चिम बंगाल पुलिस के संयुक्त अभियान में ट्रैक किया गया।  इसके बाद एनआईए ने शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार शाम 4 बजे कोलकाता सिटी सेशन कोर्ट में पेश किया गया।