सिलीगुड़ी | फुलबाड़ी महानंदा नदी में मछली पकड़ने के दौरान पानी में एक बड़ी  बघार मछली जाल में  फंस गई। उस मछली को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. जैसे ही मछली जाल में फंसी, तीन मछुआरों ने उसे पानी से खिंचा और बाहर निकाला. इतनी बड़ी मछली महानंदा नदी में कम ही देखने को मिलती है. यही कारण है कि इस मछली को देखने  के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. मछुआरों का अनुमान है कि इस मछली का वजन 50 से 60 किलो के बीच में होगा। इतनी बड़ी मछली फंसने से मछुआरे काफी खुश दिखे। आपको बता दे कि यह मछली विलुप्त होने के कगार पर है. काफी कम ही इस मछली को देखा जा रहा है। लेकिन महानंदा नदी में इस मछली को मिलने से उम्मीद जगी है कि इनकी संख्या संभवत बढ़ रही है.