जलपाईगुड़ी :  एग्जिट पोल आने के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकी हुई हैं। कल लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती की जाएगी।  उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के जलपाईगुड़ी  कैम्पस का स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरों से घिरा हुआ है। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात हैं। जलपाईगुड़ी में कल होने वाली मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं.  समय-समय पर पर्यवेक्षक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी स्टॉंग रूम का दौरा कर रहे हैं. जलपाईगुड़ी लोकसभा  अंतर्गत  7 विधानसभाएं हैं. इनके नाम  डाबग्राम -फूलबाड़ी, राजगंज, जलपाईगुड़ी सदर, मेखलीगंज, मैनागुड़ी, धुपगुड़ी और माल हैं। मतगणना उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के जलपाईगुड़ी परिसर में होगी। इस बार यह कुल मतदाता 18,84,637 हैं। कुल  83.66% मतदान हुआ.